Nirbhik Bangla
राज्य

रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में आधी रात भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रूपनारायणपुर मे आधी रात को लगी भीषण आग में रूपनारायणपुर सब्जी बाजार की कई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दुकानों के भीतर रखा सा...

Abdul Haque
Abdul Haque
3 अगस्त 2026 को 11:36 pm बजे
WhatsApp
रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में आधी रात भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रूपनारायणपुर मे आधी रात को लगी भीषण आग में रूपनारायणपुर सब्जी बाजार की कई दुकानें जलकर पूरी — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रूपनारायणपुर मे आधी रात को लगी भीषण आग में रूपनारायणपुर सब्जी बाजार की कई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दुकानों के भीतर रखा सारा सामान, सब्जियां और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। हालांकि इस भयावह घटना में किसी भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग जांच में जुट गए हैं।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
रूपनारायणपुर सब्जी बाजार में आधी रात भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা