Nirbhik Bangla
राज्य

शपथ के बाद निभाया वादा: बस्तीन बाजार दुर्गामंदिर पहुँचे विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी, कन्या पूजन के साथ की माँ दुर्गा की आराधना

आसनसोल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल करने और शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित उत्तर विधानसभा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी रविवार को एक बार फिर आसनसोल के बस्तीन ब...

Abdul Haque
Abdul Haque
24 जुलाई 2026 को 11:36 am बजे
WhatsApp
शपथ के बाद निभाया वादा: बस्तीन बाजार दुर्गामंदिर पहुँचे विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी, कन्या पूजन के साथ की माँ दुर्गा की आराधना
आसनसोल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल करने और शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित उत्तर विधानसभा विधा — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल करने और शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित उत्तर विधानसभा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी रविवार को एक बार फिर आसनसोल के बस्तीन बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गामंदिर पहुँचे। बैंड-बाजे और समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे विधायक के स्वागत में पूरा इलाका “जय श्रीराम” और “जय माता दी” के नारों से गूंज उठा। मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कृषनेन्दु मुखर्जी ने माँ दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में फिलहाल माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं होने के कारण उनकी छवि की पूजा की जाती है। ऐसे में विधायक ने माँ दुर्गा की छवि के साथ-साथ दुर्गा स्वरूप 9 कन्याओं का विधिवत पूजन किया। कन्याओं को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल, मिठाई और भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि यह मंदिर करीब 75 वर्षों से विभिन्न विवादों के कारण बंद पड़ा था और साल में केवल तीन-चार बार ही पूजा के समय खोला जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की जमीन पर कब्जा कर वहां होटल बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन इलाके के सनातनी लोगों ने संघर्ष कर मंदिर को बचाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही उन्होंने जनता से वादा किया था कि विधायक बनने पर इस मंदिर के द्वार हमेशा के लिए खुलवाएंगे, ताकि लोग बिना डर और भय के पूजा कर सकें। हालांकि 2021 में वह चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन 2026 में जीत के बाद सबसे पहले मंदिर पहुंचकर ताला खुलवाया और पूजा-अर्चना की। कृषनेन्दु मुखर्जी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 9 मई को मंदिर आकर भव्य पूजा करने का जो वादा उन्होंने किया था, उसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा नहीं है, लेकिन बहुत जल्द विधिवत प्रतिमा स्थापना की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अब मंदिर में प्रतिदिन नियमित पूजा होगी और माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेजी से चल रही है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
शपथ के बाद निभाया वादा: बस्तीन बाजार दुर्गामंदिर पहुँचे विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी, कन्या पूजन के साथ की माँ दुर्गा की आराधना | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা