Nirbhik Bangla
राज्य

बराचक रेलवे स्टेशन से 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक गिरफ्तार

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के बराचक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह व्यक्ति हाथ में बैग लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी ...

Abdul Haque
Abdul Haque
10 जुलाई 2026 को 07:36 pm बजे
WhatsApp
बराचक रेलवे स्टेशन से 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक गिरफ्तार
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के बराचक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के बराचक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह व्यक्ति हाथ में बैग लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी आरपीएफ की टीम को उस पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से करीब 14 किलो चांदी के गहने बरामद किए गए। जब आरपीएफ ने आरोपी से इन गहनों से संबंधित वैध कागजात और दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान भी वह टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। इसके बाद आरपीएफ की टीम उसे कुमारपुर स्थित बराचक आरपीएफ पोस्ट लेकर आई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही इनकम टैक्स की टीम मौके पर पहुंची और जब्त किए गए गहनों की बारीकी से जांच शुरू कर दी। फिलहाल अब मामले मे आरपीएफ के अलावा इनकम टेक्स विभाग की टीम भी इस पूरे मामले की संयुक्त रुप से जांच कर रही है। साथ मे यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि आरोपी इतने बड़े पैमाने पर चांदी के गहने कहां से लाया और इन्हें कहां ले जाकर किसे सौंपने वाला था। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या विदेशी कनेक्शन तो नहीं है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
बराचक रेलवे स्टेशन से 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक गिरफ्तार | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা