Nirbhik Bangla
राज्य

शराब ही नहीं, शिल्पांचल में मटन और चिकन दुकानों पर भी लगी लंबी कतारें

आसनसोल, रंग और गुलाल का पावन पर्व होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल क्षेत्र में भी होली और दोल उत्सव की खास रौनक देखने को मिली। मंगलवार को परंप...

Abdul Haque
Abdul Haque
25 जून 2026 को 01:36 pm बजे
WhatsApp
शराब ही नहीं, शिल्पांचल में मटन और चिकन दुकानों पर भी लगी लंबी कतारें
आसनसोल, रंग और गुलाल का पावन पर्व होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल क्षेत्र में भी — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, रंग और गुलाल का पावन पर्व होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल क्षेत्र में भी होली और दोल उत्सव की खास रौनक देखने को मिली। मंगलवार को परंपरागत तरीके से दोल यात्रा निकाली गई और श्रद्धा व उत्साह के साथ दोल उत्सव मनाया गया। सरकारी निर्देश के अनुसार मंगलवार को शराब की दुकानों को कुछ घंटों के लिए खोला गया था, जबकि बुधवार को सभी ठेके पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसी कारण मंगलवार को शराब की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी पसंदीदा शराब खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। हालांकि, भीड़ के बावजूद कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। वहीं बुधवार को होली के दिन मटन और चिकन की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग कतार में लगकर चिकन और मटन की खरीदारी करते नजर आए। कई दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं और बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। खरीदारी कर रहे लोगों ने बताया कि होली के अवसर पर वे रंग और गुलाल से त्योहार मनाने के साथ-साथ घरों में विशेष पकवान भी बनाते हैं। इन पकवानों में चिकन और मटन प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि होली साल में एक बार आती है और वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलकर वे इस त्योहार को हंसी-खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं। शिल्पांचल क्षेत्र में इस बार की होली में उत्साह, उमंग और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां रंगों के साथ-साथ स्वाद और जश्न का भी खास रंग चढ़ा रहा।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां