Nirbhik Bangla
राज्य

एक ही रात मे तीन सरस्वती पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, लोगों मे आक्रोश

कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी के सीतारामपुर इलाके मे एक ही रात मे तीन पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिसको लेकर पुरे इलाके के लो...

Abdul Haque
Abdul Haque
23 मई 2026 को 07:36 pm बजे
WhatsApp
एक ही रात मे तीन सरस्वती पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, लोगों मे आक्रोश
कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी के सीतारामपुर इलाके मे एक ही रात मे तीन पूजा पंडाल — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी के सीतारामपुर इलाके मे एक ही रात मे तीन पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिसको लेकर पुरे इलाके के लोगों मे आक्रोश का माहौल है, लोगों ने इलाके मे घटी घटना की जानकारी नियामतपुर पुलिस फाड़ी को दी है, जिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची नियामतपुर पुलिस फाड़ी ने जाँच शुरू कर दी है और जल्द से जल्द आरोपियों को धर दबोचने के लिये छापेमारी भी शुरू कर दी है, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने यह संदेह जताया है की इलाके से अक्सर झारखंड जाने वाली वाहन रात के समय गुजरती है, हो सकता है, उन वाहनों मे सवार असमाजिक तत्वों के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया हो, लोगों ने पुलिस को यह भी कहा अगर उनको यह मालूम चल गया की इस घटना मे उनलोगों का हाँथ है तो वह उनके वाहनों को भी आग लगा देंगे और उनकी उनके किए की सजा भी देंगे, लोगों की बातों को सुन पुलिस ने यह अपील की के वह क़ानून को हाँथ मे लेने की कभी भी कोशिस ना करें, अगर उनको किसी के ऊपर संदेह लगे तो वह पुलिस को सुचना दें, पुलिस उनपर कानूनी कार्रवाई करेगी

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
एक ही रात मे तीन सरस्वती पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, लोगों मे आक्रोश | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা