Nirbhik Bangla
राष्ट्रीय

तीन दिवशीय दौरे पर बंगाल पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार स्वागत

तीन दिवशीय दौरे पर बंगाल पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार स्वागत कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चल रही एसआईआर परिकिर्या की हेयरिंग के बिच केंद्रिय गृह मं...

Abdul Haque
Abdul Haque
17 मई 2026 को 09:36 am बजे
WhatsApp
तीन दिवशीय दौरे पर बंगाल पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार स्वागत
तीन दिवशीय दौरे पर बंगाल पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार स्वागत कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पह — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

तीन दिवशीय दौरे पर बंगाल पहुँचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जोरदार स्वागत

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चल रही एसआईआर परिकिर्या की हेयरिंग के बिच केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुँच गए हैं, कोलकाता एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके अलावा जब वह भाजपा कार्यालय पहुँचे तो कार्यालय के बाहर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया. वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के 3 दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच गये हैं. सोमवार की देर शाम कोलकाता के मुरलीधर लेन स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. अमित शाह की कार पर पुष्प वर्षा की गयी. अमित शाह जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये. अमित शाह की इस यात्रा को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर अहम माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अमित शाह शाम करीब 7:25 बजे कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां से वह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां वे विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे. अमित शाह के मंगलवार को कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन करने की भी उम्मीद है. अमित शाह के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करने की भी संभावना है. भाजपा नेता के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे. इसके अलावा वे भाजपा के विधायकों, सांसदों और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ अलग से बैठक करेंगे.

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां