Nirbhik Bangla
राजनीति

पाण्डेश्वर सभा में ममता बनर्जी की सख्त नसीहत, उम्मीदवार हरेराम सिंह को बेटे पर नियंत्रण रखने को कहा

पाण्डेश्वर, पश्चिम बंगाल आसनसोल के पाण्डेश्वर इलाके में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। इस दौ...

Abdul Haque
Abdul Haque
4 जुलाई 2026 को 11:36 pm बजे
WhatsApp
पाण्डेश्वर सभा में ममता बनर्जी की सख्त नसीहत, उम्मीदवार हरेराम सिंह को बेटे पर नियंत्रण रखने को कहा
पाण्डेश्वर, पश्चिम बंगाल आसनसोल के पाण्डेश्वर इलाके में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री और तृ — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो
पाण्डेश्वर, पश्चिम बंगाल आसनसोल के पाण्डेश्वर इलाके में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न विधानसभा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट की अपील भी की। सभा में पाण्डेश्वर से उम्मीदवार नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, कुलटी से अभिजीत घटक, आसनसोल दक्षिण से तापस बनर्जी, उत्तर से मलय घटक, रानीगंज से कालो बरण मंडल और बराबनी से बिधान उपाध्याय समेत कई नेता मौजूद रहे। इसी दौरान ममता बनर्जी ने जामुड़िया विधानसभा उम्मीदवार हरेराम सिंह को मंच पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से एक अहम नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को नियंत्रित रखें और यह सुनिश्चित करें कि वह लाल बत्ती और सायरन का दुरुपयोग न करे। सूत्रों के अनुसार, हरेराम सिंह के पुत्र प्रेम पाल सिंह पर पहले भी वीआईपी सुविधाओं के कथित दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो भी चर्चा में रहा था, जिसमें कथित तौर पर उनके काफिले द्वारा सड़क पर सायरन बजाने से आम लोगों को परेशानी होती दिखाई गई थी। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद सभा में मौजूद लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। वहीं, हरेराम सिंह ने मंच से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पार्टी सुप्रीमो के निर्देशों का पालन करेंगे। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन और जनहित सर्वोपरि है, और किसी भी प्रकार के वीआईपी कल्चर को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां