Nirbhik Bangla
राजनीति

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिली बड़ी मजबूती

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा खेमे को बड़ी मजबूती मिली है। पूर्व NSG कमांडर और अंडरकवर एजेंट रहे दीपांजन चक्रवर्ती, CRPF के पूर्व DSP बिप्लब बिस्वास और वामपंथ...

Abdul Haque
Abdul Haque
16 जून 2026 को 05:36 pm बजे
WhatsApp
बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिली बड़ी मजबूती
कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा खेमे को बड़ी मजबूती मिली है। पूर्व NSG कमांडर और अंडरकवर एजेंट रहे द — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो
कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा खेमे को बड़ी मजबूती मिली है। पूर्व NSG कमांडर और अंडरकवर एजेंट रहे दीपांजन चक्रवर्ती, CRPF के पूर्व DSP बिप्लब बिस्वास और वामपंथी के कद्दावर नेता तथा पूर्व मंत्री खिती गोस्वामी की बेटी कस्तूरी गोस्वामी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीनों नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया गया। इस मौके पर उन्हें भाजपा का झंडा थमाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने से पहले हुमायूं कबीर सात दिनों तक बांग्लादेश में थे। अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि कबीर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में बांग्लादेश से पैसे आ रहे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। अगर 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। इस बार चुनाव से पहले एसआईआर प्रक्रिया समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा चुनावी मैदान में उतर रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस युवो साथी सहित चार प्रमुख योजनाओं के सहारे जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दोनों ही दल 2026 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि राज्य की जनता किस दल को अपना समर्थन देती है।

फोटो गैलरी

1 तस्वीरें
Gallery image 1
Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिली बड़ी मजबूती | Nirbhik Bangla | নির্ভীক বাংলা