Nirbhik Bangla
राजनीति

SIR सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को बुलावा

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसी सिलसिले में आज वह अनोखे अंदाज़ में बाजे-गाजे के साथ आसनसोल...

Abdul Haque
Abdul Haque
31 मई 2026 को 05:36 pm बजे
WhatsApp
SIR सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को बुलावा
आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इस — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसी सिलसिले में आज वह अनोखे अंदाज़ में बाजे-गाजे के साथ आसनसोल स्थित एन.सी. लाहिड़ी हाई स्कूल के सुनवाई केंद्र पहुँचे। इस दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा स्वयं बाजा बजाते हुए सुनवाई केंद्र में प्रवेश करते नजर आए। उनके इस अंदाज़ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। मीडिया से बातचीत में एस.एम. मुस्तफा ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव जीतकर विधिवत पार्षद बने हैं, इसके बावजूद उन्हें SIR सुनवाई के लिए बुलाया जाना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तो फिर इस तरह की सुनवाई क्यों की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
SIR सुनवाई के लिए कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को बुलावा | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা