Nirbhik Bangla
आसनसोल

जल्द शुरू होगी आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन आठ फरवरी को वर्चुअल उद्घाटन

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल वासियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इस नई ट्रेन सेव...

Abdul Haque
Abdul Haque
6 जून 2026 को 05:36 am बजे
WhatsApp
जल्द शुरू होगी आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन आठ फरवरी को वर्चुअल उद्घाटन
आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल वासियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही आसनसोल–बोकारो स्टी — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो
आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल वासियों के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इस नई ट्रेन सेवा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा किया जाना है। बताया जा रहा है कि उसी कार्यक्रम के दौरान आसनसोल कुमारपुर रेलवे फ्लाईओवर और बिरभूम जिले के सिउड़ी फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, उद्घाटन कार्यक्रम आठ फरवरी, रविवार शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे सूत्रों ने यह भी बताया है कि यह पैसेंजर ट्रेन दिन में एक बार आसनसोल से बोकारो स्टील सिटी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी और बोकारो स्टील सिटी से यात्रियों को लेकर वापस आसनसोल पहुंचेगी। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से न सिर्फ आसनसोल, बल्कि बोकारो के यात्रियों में भी खुशी का माहौल है। दोनों शहरों के लोगों को लंबे समय से इस ट्रेन का इंतजार था, जो अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

फोटो गैलरी

1 तस्वीरें
Gallery image 1
Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
जल्द शुरू होगी आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन आठ फरवरी को वर्चुअल उद्घाटन | Nirbhik Bangla | নির্ভীক বাংলা