Nirbhik Bangla
राजनीति

आसनसोल के एक थाने मे दर्ज हुई तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की 'गुमशुदगी' की रिपोर्ट,

आसनसोल, पश्चिम बर्धमान के अंडाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्...

Abdul Haque
Abdul Haque
15 अगस्त 2026 को 05:06 pm बजे
WhatsApp
आसनसोल के एक थाने मे दर्ज हुई तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की 'गुमशुदगी' की रिपोर्ट,
आसनसोल, पश्चिम बर्धमान के अंडाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बर्धमान के अंडाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडाल थाना अंतर्गत उखड़ा पुलिस फाड़ी पहुंचकर सांसद के नाम पर प्रतीकात्मक 'गुमशुदगी रिपोर्ट' (मिसिंग डायरी) दर्ज कराई। भाजपा का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद से शत्रुघ्न सिन्हा क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं और आम जनता उनसे अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क नहीं कर पा रही है। पार्टी का कहना है कि सांसद लंबे समय से जनसंपर्क से दूर हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों की अगर माने तो विभिन्न प्रकार के कार्यों और समस्याओं मे सांसद के पत्र की जरुरत पड़ती है, पर सांसद के कार्यालय का बार -बार चक्कर लगाने के बाद भी उनका कोई भी काम नही हो पा रहा है, सांसद कार्यालय मे बैठे कुछ कर्मी उनकी एक नही सुनते और ना ही उनका कोई कार्य करते हैं, साथ ही वह उनको कोई ना कोई बहाना कर उन्हे कार्यालय से भगा देते हैं, जिसको लेकर लोगों मे सांसद के प्रति भारी आक्रोश है, भाजपा नेता दयाल चटर्जी ने कहा कि राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद से सांसद क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अपने निर्वाचित प्रतिनिधि तक नहीं पहुंच पा रही है। इसी कारण प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिस के समक्ष प्रतीकात्मक गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर विरोध जताया गया। इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बर्धमान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समाचार लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। भाजपा इसे जनप्रतिनिधि की जनता से दूरी का मुद्दा बता रही है, जबकि अब राजनीतिक हलकों की नजर तृणमूल के जवाब पर टिकी हुई है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां