Nirbhik Bangla
आसनसोल

आसनसोल के संत मेरी गोरेटी स्कूल में आशा किरण की तरफ़ से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन

आसनसोल के जीटी रोड स्थित संत मेरी गोरेटी स्कूल प्रांगण में रविवार के दिन आशा किरण एनजीओ की ओर से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी देवतनू भट्टाच...

Abdul Haque
Abdul Haque
25 मई 2026 को 01:36 pm बजे
WhatsApp
आसनसोल के संत मेरी गोरेटी स्कूल में  आशा किरण की तरफ़ से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन
आसनसोल के जीटी रोड स्थित संत मेरी गोरेटी स्कूल प्रांगण में रविवार के दिन आशा किरण एनजीओ की ओर से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल के जीटी रोड स्थित संत मेरी गोरेटी स्कूल प्रांगण में रविवार के दिन आशा किरण एनजीओ की ओर से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी देवतनू भट्टाचार्य, कृष्णा प्रसाद, आशा किरण की तरफ से आशा शर्मा, संत मेरी गोरेटी स्कूल की सिस्टर मुक्ता, शिक्षकगण और स्कूल की कई छात्राएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर फीता काटकर देवतनू भट्टाचार्य, कृष्णा प्रसाद, स्कूल की सिस्टर और आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। वाटर फिल्टर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी देवतनू भट्टाचार्य और कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आशा किरण एनजीओ की तरफ से आशा शर्मा का यह कार्य काफी सराहनीय है। इससे स्कूल के बच्चों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा, जिससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कामना की कि आशा शर्मा इसी तरह समाज की सेवा करती रहें। वहीं संत मेरी गोरेटी स्कूल की सिस्टर मुक्ता ने कहा कि आज यहां चार वाटर प्यूरिफायर-कम-वाटर कूलर का उद्घाटन आशा किरण संस्था की तरफ से हुआ है। उन्होंने आशा शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी देखरेख में यह कार्य हुआ है और इसी तरह आशा किरण संस्था मानवता की सेवा करती रहे, यही प्रार्थना है। आशा किरण संस्था की ओर से आशा शर्मा ने बताया कि संस्था हमेशा समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का प्रयास करती है। ईसीएल के सीएसआर फंड के तहत सहयोग से आशा किरण संस्था की ओर से आसनसोल के कई स्कूलों में वाटर कूलर लगाने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत आज संत मेरी गोरेटी स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन समारोह हुआ। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए आशा किरण संस्था हमेशा तत्पर रहती है और आगे भी रहेगी।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
आसनसोल के संत मेरी गोरेटी स्कूल में आशा किरण की तरफ़ से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা