Nirbhik Bangla
आसनसोल

1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में हुआ वितरण समारोह

आसनसोल, महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अन्नपूर्णा योजना के तहत बुधवार को 1.3 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना का लाभ हस्तांतरित किय...

Abdul Haque
Abdul Haque
10 अगस्त 2026 को 07:36 pm बजे
WhatsApp
1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में हुआ वितरण समारोह
आसनसोल, महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अन्नपूर्णा योजना के तहत बुधवार को 1.3 करोड़ स — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अन्नपूर्णा योजना के तहत बुधवार को 1.3 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना का लाभ हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर आसनसोल के जिला (डीएम) कार्यालय में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थी महिलाओं को योजना से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर कहा गया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जनकल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही हैं। अन्नपूर्णा योजना इसी संकल्प का प्रतीक है, जो महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में हुआ वितरण समारोह | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা