Nirbhik Bangla
प्रौद्योगिकी

ओवैसी के बंगाल दौरे से पहले आसनसोल में AIMIM के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, उम्मीदवार दानिश अजीज ने जताया विरोध

आसनसोल, पश्चिम बंगाल एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित बंगाल दौरे से पहले आसनसोल में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पार्टी के बैनर और पोस्...

Abdul Haque
Abdul Haque
13 जुलाई 2026 को 09:36 am बजे
WhatsApp
ओवैसी के बंगाल दौरे से पहले आसनसोल में AIMIM के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, उम्मीदवार दानिश अजीज ने जताया विरोध
आसनसोल, पश्चिम बंगाल एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित बंगाल दौरे से पहले आसनस — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित बंगाल दौरे से पहले आसनसोल में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़े जाने की घटना सामने आई है, जिसे लेकर AIMIM ने कड़ी नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार, ओवैसी 12 अप्रैल की देर रात दुर्गापुर पहुंचेंगे और 13, 14 व 15 अप्रैल को आसनसोल सहित राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आसनसोल में उनकी सभाएं मुर्गासोल स्थित ईदगाह मैदान, बालबोधन स्कूल चांदमारी मैदान और ADDA के इस्तेमा मैदान में आयोजित की जानी हैं। इस बीच, आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 23 नंबर वार्ड के अलीनगर और 24 नंबर वार्ड के कुरैसी मोहल्ला में लगे AIMIM के बैनर और पोस्टरों को कथित तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। AIMIM के उम्मीदवार दानिश अजीज ने इस घटना पर दुख और नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दलों के पोस्टर सुरक्षित हैं, जबकि केवल AIMIM के प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दानिश अजीज ने कहा, “क्या हमें चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है? क्या हमें सभा करने का अधिकार नहीं है? इससे पहले भी हमारी सभाओं में बाधा डाली गई और चुनाव प्रचार के दौरान विरोध किया गया।” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सभाओं में “जय बांग्ला” के नारे लगाकर व्यवधान पैदा किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर TMC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दानिश अजीज ने साफ किया कि वे इन घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं और अंत तक चुनावी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ अपने समाज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना है। फिलहाल, पोस्टर फाड़ने की घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती हैं।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
ओवैसी के बंगाल दौरे से पहले आसनसोल में AIMIM के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, उम्मीदवार दानिश अजीज ने जताया विरोध | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা