Nirbhik Bangla
आसनसोल

आसनसोल में वामदलों का शक्ति प्रदर्शन, पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में वामदलों ने आज भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और पांच उम्मीदवारों ने नामां...

Abdul Haque
Abdul Haque
6 जुलाई 2026 को 07:36 pm बजे
WhatsApp
आसनसोल में वामदलों का शक्ति प्रदर्शन, पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में वामदलों ने आज भव्य र — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में वामदलों ने आज भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आसनसोल में वामदलों की ओर से एक भव्य और रंगारंग जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। नारेबाजी और झंडों के साथ यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जिला शासक और महकुमा शासक कार्यालय पहुंची। इसके बाद वाम मोर्चा के पांच उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उत्तर विधानसभा सीट से CPI के उम्मीदवार अखिलेश कुमार सिंह, आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार शिल्पी चक्रवर्ती, जमुरिया से मोहम्मद सब्बीर हुसैन, कुल्टी विधानसभा से भवानी आचार्य, और बाराबनी से वाम समर्थित ISF उम्मीदवार विश्वजीत बाउरी ने नामांकन भरा। इस दौरान नेताओं ने दावा किया कि जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है और इस बार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, आसनसोल में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और सभी दल अपनी-अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। अब देखना होगा कि जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
आसनसोल में वामदलों का शक्ति प्रदर्शन, पांच उम्मीदवारों ने भरा नामांकन | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা