Nirbhik Bangla
आसनसोल

नंदीग्राम और हुगली के बाद आसनसोल में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, इलाके में तनाव

आसनसोल, पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नंदीग्राम और हुगली के बाद अब आसनसोल में हनुमान मंदिर में तोड़फ...

Abdul Haque
Abdul Haque
6 जुलाई 2026 को 05:36 pm बजे
WhatsApp
नंदीग्राम और हुगली के बाद आसनसोल में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, इलाके में तनाव
आसनसोल, पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नं — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नंदीग्राम और हुगली के बाद अब आसनसोल में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आसनसोल साउथ विधानसभा क्षेत्र के काली पहाड़ी स्थित वर्षों पुराने हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के साथ-साथ शिवलिंग, भगवान ब्रह्मा और विष्णु की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों के साथ भाजपा के नॉर्थ विधानसभा उम्मीदवार कृषनेन्दु मुखर्जी और साउथ विधानसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल मौके पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले नंदीग्राम में भगवान श्रीराम की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया और हुगली में हरिनाम कीर्तन कार्यक्रम के दौरान भी तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। भाजपा उम्मीदवार कृषनेन्दु मुखर्जी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस मंदिर में टूटी हुई मूर्तियों को बदलने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
नंदीग्राम और हुगली के बाद आसनसोल में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, इलाके में तनाव | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা