Nirbhik Bangla
खेल

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा आसनसोल में आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट: ओइरीश मुखर्जी

आसनसोल, पश्चिम बंगाल। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के रायपाड़ा इलाके में 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रत...

Abdul Haque
Abdul Haque
22 जून 2026 को 09:36 pm बजे
WhatsApp
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा आसनसोल में आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट: ओइरीश मुखर्जी
आसनसोल, पश्चिम बंगाल। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के रायपाड़ा इलाके में 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिव — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के रायपाड़ा इलाके में 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन आसनसोल स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आई कुल 16 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के आयोजक ओइरीश मुखर्जी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को संगीत कार्यक्रम के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसके बाद मैच खेले जाएंगे। 1 मार्च को आदिवासी नृत्य का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद फुटबॉल मुकाबले होंगे। 2 मार्च को बाउल गान के साथ फाइनल मैच खेला जाएगा। इसी दिन होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में आसनसोल स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि जिस राज्य में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं और उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिलता, वहां इस प्रकार के आयोजन उनके आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों का मनोरंजन भी किया जाएगा तथा राज्य और देश की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल और सांस्कृतिक जागरूकता को नई दिशा देगा तथा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां