Nirbhik Bangla
आसनसोल

कोलकाता–आसनसोल एसबीएसटी बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 40 से अधिक यात्रियों की बची जान

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) — कोलकाता से आसनसोल आ रही एसबीएसटी की एक सरकारी बस में सोमवार को रानीगंज इलाके में अचानक आग लग गई, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने सूझबूझ और साहस का ...

Abdul Haque
Abdul Haque
2 जून 2026 को 05:36 am बजे
WhatsApp
कोलकाता–आसनसोल एसबीएसटी बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 40 से अधिक यात्रियों की बची जान
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) — कोलकाता से आसनसोल आ रही एसबीएसटी की एक सरकारी बस में सोमवार को रानीगंज इलाके में अचानक आग लग गई, — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) — कोलकाता से आसनसोल आ रही एसबीएसटी की एक सरकारी बस में सोमवार को रानीगंज इलाके में अचानक आग लग गई, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और अपनी जान जोखिम में डालकर बस में सवार करीब 40 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस में आग लगने के कारण कोलकाता से दिल्ली जाने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने बाद में यातायात को सामान्य कराया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
कोलकाता–आसनसोल एसबीएसटी बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 40 से अधिक यात्रियों की बची जान | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা