Nirbhik Bangla
राजनीति

बंगाल विधानसभा चुनाव: आसनसोल के कल्ला मोड़ पर नाका चेकिंग में 15 लाख रुपये जब्त

आसनसोल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल में पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में नॉर्थ थाना अंतर्गत कल्ला मोड़ इलाके में नाका चेकिंग ...

Abdul Haque
Abdul Haque
7 जुलाई 2026 को 07:36 am बजे
WhatsApp
बंगाल विधानसभा चुनाव: आसनसोल के कल्ला मोड़ पर नाका चेकिंग में 15 लाख रुपये जब्त
आसनसोल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल में पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल में पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में नॉर्थ थाना अंतर्गत कल्ला मोड़ इलाके में नाका चेकिंग के दौरान 15 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रानीगंज से बराकर की ओर जा रही एक सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 15 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जब वाहन चालक से इस रकम के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। साथ ही पूछताछ के दौरान भी वह रकम के स्रोत को स्पष्ट नहीं कर पाया। इसके बाद जांच अधिकारियों ने पूरी राशि को जब्त कर लिया। लगातार हो रही जब्ती की कार्रवाई चुनाव के दौरान सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इससे पहले भी कई जगहों पर भारी मात्रा में नकदी जब्त की जा चुकी है। बराबनी से 10 लाख 50 हजार रुपये डिबुडीह चेकपोस्ट (झारखंड-बंगाल सीमा) से दो बार में 4 लाख और 4 लाख 64 हजार रुपये रुपनारायणपुर से 1 लाख 86 हजार रुपये काली पहाड़ी से डेढ़ लाख रुपये और विदेशी मुद्रा जुबली मोड़ से डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद फिलहाल पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अवैध नकदी के आवागमन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
बंगाल विधानसभा चुनाव: आसनसोल के कल्ला मोड़ पर नाका चेकिंग में 15 लाख रुपये जब्त | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা