Nirbhik Bangla
जीवन शैली

आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस पर जुटे चिकित्सक और समाजसेवी

आसनसोल, आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ स्थित समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वयंसेवक, समाजसेवी और गणमान्य लोग...

Abdul Haque
Abdul Haque
12 अगस्त 2026 को 07:36 am बजे
WhatsApp
आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस पर जुटे चिकित्सक और समाजसेवी
आसनसोल, आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ स्थित समारोह में — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ स्थित समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वयंसेवक, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मानव सेवा के क्षेत्र में संस्था के योगदान की सराहना करते हुए सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर कहा गया कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के आदर्श से प्रेरित होकर सभी मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग और सामूहिक प्रयास से भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह में संस्था की जनकल्याणकारी गतिविधियों तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
आसनसोल प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस सोसाइटी के 34वें स्थापना दिवस पर जुटे चिकित्सक और समाजसेवी | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা