Nirbhik Bangla
आसनसोल

अवैध कोयला तस्करी मामला : आसनसोल अदालत में पेश हुए अनूप माझी उर्फ लाला, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई

आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल के बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले में गुरुवार को आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला आसनसोल अदालत में पेश हुए। अनूप माझी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने ...

Abdul Haque
Abdul Haque
21 जून 2026 को 09:36 pm बजे
WhatsApp
अवैध कोयला तस्करी मामला : आसनसोल अदालत में पेश हुए अनूप माझी उर्फ लाला, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई
आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल के बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले में गुरुवार को आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला आसनसोल अदालत — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल के बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले में गुरुवार को आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला आसनसोल अदालत में पेश हुए। अनूप माझी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ अदालत परिसर पहुंचे और सीधे सीबीआई कोर्ट में प्रवेश कर गए, जहां मामले की सुनवाई निर्धारित है। अदालत परिसर में उनकी पेशी को लेकर हलचल का माहौल रहा। हालांकि सुनवाई के दौरान क्या निर्णय होगा, इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सीबीआई कोर्ट के आदेश का सभी को इंतजार है। गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनूप माझी को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा हाल ही में हटा ली गई है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अनूप माझी को 14 दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति भी दे दी है। बताया जा रहा है कि यह आदेश एक सप्ताह पहले जारी किया गया था। ऐसे में अनूप माझी की आसनसोल अदालत में पेशी को काफी अहम माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें सीबीआई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो इस मामले की दिशा तय कर सकता है। इस बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़ी आगे की हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
अवैध कोयला तस्करी मामला : आसनसोल अदालत में पेश हुए अनूप माझी उर्फ लाला, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা