आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 48 के अंतर्गत आने वाले 6 बूथों—180, 181, 182, 183, 184 और 185—में भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्...
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 48 के अंतर्गत आने वाले 6 बूथों—180, 181, 182, 183, 184 और 185—में भ — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 48 के अंतर्गत आने वाले 6 बूथों—180, 181, 182, 183, 184 और 185—में भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया।

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने इलाके की साफ-सफाई, पेयजल संकट और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने वार्ड संख्या 48 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में मूलभूत सुविधाओं की कमी है और लोग अब भी कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की आवश्यकता है और भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके अनुसार, भाजपा राज्य में “विकास की गंगा” बहाने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना पार्टी की प्राथमिकता है।

अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।