Politics
West Bengal Minister Agnimitra Paul launched a scathing attack, stating that those involved in extortion will not be spared, and alleged that the Mamata government has provided protection to Rohingyas and terrorists.
Asansol, West Bengal Minister and BJP MLA from Asansol South, Agnimitra Paul, launched a scathing attack on the Trinamool Congress (TMC) during a program organized in Asansol South on Wednesday.

Asansol, West Bengal Minister and BJP MLA from Asansol South, Agnimitra Paul, launched a scathing attack on the Trinamool Congress (TMC) dur|Nirbhik Bangla Photo
आसनसोल, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने बुधवार को आसनसोल दक्षिण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की तोलाबाजी उगाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता या कार्यकर्ता संविधान से ऊपर नहीं है। यदि कोई भाजपा से जुड़ा व्यक्ति भी उगाही या लोगों को धमकाने में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी तोलाबाजी या धमकी की शिकायत हो तो वे सीधे भाजपा नेताओं या प्रशासन से संपर्क करें।
अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी नेता कुणाल घोष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है और भाजपा सरकार का पूरा ध्यान केवल विकास कार्यों पर है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार फालतू की राजनीति में समय बर्बाद नहीं करना चाहती।
राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली टीएमसी सरकार ने कथित रूप से रोहिंग्या, अवैध घुसपैठियों और आतंकियों को संरक्षण देकर उन्हें पहचान पत्र और वोटर कार्ड उपलब्ध कराए, जिससे राज्य की सुरक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।
ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि राज्य में 50 डेसिबल से अधिक ध्वनि की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, सामाजिक कार्यक्रम या रक्तदान शिविर—कहीं भी निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि नहीं बजाई जा सकती क्योंकि इससे बुजुर्गों, विद्यार्थियों और पशुओं को परेशानी होती है।
एक कथित रक्तदान रैकेट के संबंध में सामने आई खबरों पर उन्होंने कहा कि यदि यह मामला सही पाया जाता है तो यह बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों से रक्तदान कराकर उन्हें पैसे देना पूरी तरह गलत है और इसकी जांच कराई जाएगी।
इस दौरान अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण में आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता चंदन चक्रवर्ती, बर्नपुर गुरुद्वारा और सावित्री एंटरप्राइज के संयुक्त प्रयास से महिला दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने फुटपाथों पर अतिक्रमण को भी सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बताया।
Referring to the schemes of the Central Government, the Minister alleged that the previous TMC government did not participate in many Central schemes and cleanliness competitions and later misled the people by blaming the Central Government. He said that soon after the CAG report comes in the Assembly, many facts will be revealed and the whole picture will be clear to the public.
However, many of Agnimitra Pal's allegations are political in nature. There was no immediate reaction from Trinamool Congress on these allegations.
Photo Gallery
1 Photos
