Nirbhik Bangla
Politics

Chapui Road jam, demonstration of BJP workers demanding arrest of Vinod Nonia

Jamudiya: A tense situation arose on Thursday near the tower located on Chapui Road under Roti Bati Gram Panchayat of Jamudiya Assembly constituency, when about 50 men and women of BJP...

Abdul Haque
Abdul Haque
August 5, 2026 at 05:36 AM
WhatsApp
Chapui Road jam, demonstration of BJP workers demanding arrest of Vinod Nonia
Jamudiya: A tense situation arose on Thursday near the tower located on Chapui Road under Roti Bati Gram Panchayat of Jamudiya Assembly cons|Nirbhik Bangla Photo

जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के रोटीबाटी ग्राम पंचायत अंतर्गत चपुई रोड स्थित टावर के पास गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भाजपा के लगभग 50 पुरुष, महिला एवं युवा कार्यकर्ता अचानक सड़क पर बैठ गए और तृणमूल नेता विनोद नोनिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई। कुछ देर बाद भाजपा के जामुड़िया मंडल-3 के सचिव मौके पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की पूर्व जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि विनोद नोनिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही निमचा फांड़ी की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। भाजपा नेता श्याम केवट ने आरोप लगाया कि रोटीबाटी ग्राम पंचायत क्षेत्र में तृणमूल नेता विनोद नोनिया के आतंक से लोग लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का काम जारी रहा। श्याम केवट के अनुसार, 5 मई को उनके परिवार पर कथित हमले के बाद चपुई-भष्का धौड़ा क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया था। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद विनोद नोनिया, प्रमोद नोनिया तथा उनके परिवार के कुछ सदस्य फरार हो गए, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अज्जु बाउरी ने पार्टी संगठन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष दीप बनर्जी की विनोद नोनिया के साथ निकटता है और पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर नई कमेटी बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व में तृणमूल से जुड़े कुछ लोग अब भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं, जिससे पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। अज्जु बाउरी ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत विधायक बिजन मुखर्जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य से की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई मामले दर्ज किए गए और उन्हें प्रताड़ित किया गया, जबकि चुनाव से पहले क्षेत्र में भाजपा का झंडा लगाने वाले लोग भी कम थे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई। बताया गया कि भाजपा नेता श्याम केवट की विधायक बिजन मुखर्जी से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। प्रदर्शन में बुद्धदेव बाउरी, संतोष नोनिया, संजीत केवट, राजू बाउरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि, इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस या विनोद नोनिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। उनके पक्ष का बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 Comments