Nirbhik Bangla
Breaking News

56 की उम्र में एक्टर मुश्ताक खान का कैंसर से हुआ निधन, 15 दिन से अस्पताल में थे भर्ती

নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক
নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক
September 24, 2026 at 03:37 PM
WhatsApp
56 की उम्र में एक्टर मुश्ताक खान का कैंसर से हुआ निधन, 15 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
Nirbhik Bangla Photo

मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का आज यानी 24 सितंबर को निधन हो गया है. एक्टर 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने वेलकम, मुझसे शादी करोगे और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में काम किया

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी हो हैरान कर दिया है. दरअसल, एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में आज यानी 24 सितंबर को निधन हो गया है. दिवंगत मुश्ताक खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘वेलकम’, ‘मुझसे शादी करोगे’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. एक्टर ने इन सभी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था.

हालांकि, आज एक्टर ने 56 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर मुश्ताक खान लिवर कैंसर से पीड़ित थे. उनका इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था. बता दें कि एक्टर पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट थे. लेकिन वो अपनी जिंदगी जंग हर गए. एक्टर का यू अचानक चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका लगा है.

मुश्ताक खान के निधन की खबर को उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि एक्टर का निधन आज यानी 24 सितंबर को शाम करीब 7 बजे हुआ है. एक्टर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है, तो वहीं उनके चाहने वाले एक्टर के निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान ने फिल्मों में अधिकतर सपोर्टिंग रोल निभाया है. एक्टर का अंदाज फिल्म वेलकम में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इतना ही नहीं वेलकम फिल्म में उनका एक डायलॉग दर्शकों को आज भी जुबान पर याद है, जहां वो कहते हैं कि मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 5 साल पहले दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को कैंसर होने का पता चला था.इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक्टर के इलाज में उनकी मदद की थी. हालांकि, एक्टर मुश्ताक खान की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान को कल यानी 25 सितंबर को मुंबई में यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক
নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 Comments