Nirbhik Bangla
রাজনীতি

আসানসোলে ভোটের পর হিংসা নিয়ে উত্তপ্ত রাজনীতি

পশ্চিমবঙ্গের আসানসোল নির্বাচনের ফলাফলের পর, বিভিন্ন এলাকায় ভোট-পরবর্তী সহিংসতার ঘটনা নিয়ে রাজনৈতিক অভিযোগ ও পাল্টা অভিযোগ তীব্র হয়েছে। এদিকে আসানসোল উত্তরের নবনির্বাচিত সাংসদ...

Abdul Haque
Abdul Haque
২৩ জুলাই, ২০২৬ এ ০৯:৩৬ AM
WhatsApp
আসানসোলে ভোটের পর হিংসা নিয়ে উত্তপ্ত রাজনীতি
পশ্চিমবঙ্গের আসানসোল নির্বাচনের ফলাফলের পর, বিভিন্ন এলাকায় ভোট-পরবর্তী সহিংসতার ঘটনা নিয়ে রাজনৈতিক অভিযোগ ও পাল্টা অভিযোগ তীব্র হয়েছে। এদ|নির্ভীক বাংলা ফটো

आसनसोल, पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद विभिन्न इलाकों में पोस्ट पोल हिंसा की घटनाओं को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इसी बीच आसनसोल उत्तर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक एवं भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति और अमन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व भगवा अबीर-गुलाल लगाकर और हाथों में भाजपा का झंडा लेकर हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ताकि भाजपा को बदनाम किया जा सके। कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि भाजपा लगातार पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है ताकि चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की हिंसा ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान भाजपा कार्यालयों के आसपास भी दिखाई नहीं देते थे, वही अब भगवा धारण कर भाजपा का झंडा लेकर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। मुखर्जी ने दावा किया कि यह सब तृणमूल कांग्रेस के लोगों की साजिश है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक मलय घटक, हरेराम सिंह, नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और बिधान उपाध्याय द्वारा आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर को पोस्ट पोल हिंसा को लेकर दिए गए ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि तृणमूल नेता भाजपा पर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं, जबकि वे शायद 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित करने में लगा है कि कोई भी व्यक्ति भाजपा का झंडा लेकर हिंसा की घटनाओं को अंजाम न दे सके। उन्होंने बताया कि वे खुद पूरी रात कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। मुखर्जी ने कहा कि कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार भी अपने विधानसभा क्षेत्र में घटनास्थलों का दौरा कर रहे हैं और पुलिस तथा केंद्रीय बलों की मदद से पोस्ट पोल हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कब्जा किए गए पार्टी कार्यालयों को मुक्त करवाकर दोबारा पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपा जा रहा है। भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा की नहीं बल्कि शांति और अमन की राजनीति करती है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते चुनावों में भाजपा के कई कार्यकर्ता पोस्ट पोल हिंसा के शिकार हुए और कुछ ने अपनी जान तक गंवाई। वहीं कई कार्यकर्ता अब भी भय के कारण अपने घर नहीं लौट पाए हैं, जिन्हें सम्मानपूर्वक वापस घर लाने का काम भाजपा करेगी।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
১২ মন্তব্য
আসানসোলে ভোটের পর হিংসা নিয়ে উত্তপ্ত রাজনীতি | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা