Nirbhik Bangla
ব্রেকিং নিউজ

आसनसोल की प्रीति नोनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক
নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক
১ নভেম্বর, ২০২৬ এ ০৮:০৫ AM
WhatsApp
आसनसोल की प्रीति नोनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त



आज तक, NDTV, ABP न्यूज़ और DD नेशनल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में एंकर और पत्रकार के रूप में कर चुकी हैं काम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सौंपी नई जिम्मेदारी


आसनसोल, पश्चिम बंगाल की राजनीति में आसनसोल-पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर की रहने वाली प्रीति नोनिया को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य ने उन्हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

प्रीति नोनिया का मीडिया जगत से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने आज तक, NDTV, ABP न्यूज़ और DD नेशनल सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में बतौर एंकर और पत्रकार अपनी सेवाएं दी हैं। अपनी बेबाक पत्रकारिता और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए पहचान बनाने वाली प्रीति अब राजनीतिक मंच पर भाजपा की आवाज बनकर अपनी नई भूमिका निभाएंगी।


31 अक्टूबर को जारी हुआ नियुक्ति पत्र


भाजपा की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में प्रीति नोनिया को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रदेश भाजपा के राज्य महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी शशि अग्निहोत्री की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।


हरिपुर से प्रदेश स्तर तक पहचान


आसनसोल-पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर से जुड़ी प्रीति नोनिया की इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया के क्षेत्र में अपने अनुभव और पत्रकारिता की समझ के साथ अब वह भाजपा की नीतियों, विचारधारा और राजनीतिक गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर जनता के सामने रखने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

उनकी नियुक्ति से समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

ট্যাগসমূহ:Nirbhikbangla
নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক
নির্ভীক বাংলা নিউজ ডেস্ক

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
১২ মন্তব্য